Connect with us

भदोही

पुलिस ने लौटाए 107 गुम मोबाइल, 19.26 लाख रुपये कीमत के फोन स्वामियों को किए सुपुर्द

Published

on

Loading...
Loading...

CEIR पोर्टल की मदद से मिली सफलता, मोबाइल पाकर लोगों ने पुलिस का जताया आभार

भदोही। आमजन के गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भदोही पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 107 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 19 लाख 26 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने सभी थानों पर नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों को CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के प्रभावी उपयोग के निर्देश दिए थे।

निर्देशों के अनुपालन में जनपद के विभिन्न थानों पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर मोबाइल के IMEI नंबर और अन्य विवरण CEIR पोर्टल पर दर्ज किए गए। इसके बाद पोर्टल से प्राप्त ट्रेसबिलिटी डिटेल्स, सिम नंबर और लोकेशन की मदद से पुलिस टीमों ने लगातार प्रयास कर 107 मोबाइल फोन बरामद किए।

थाना वार बरामद मोबाइलों का विवरण

  • ज्ञानपुर – 24 मोबाइल
  • गोपीगंज – 16 मोबाइल
  • कोईरौना – 7 मोबाइल
  • भदोही – 13 मोबाइल
  • चौरी – 8 मोबाइल
  • औराई – 15 मोबाइल
  • ऊंज – 4 मोबाइल
  • सुरियावां – 17 मोबाइल
  • दुर्गागंज – 3 मोबाइल

कुल – 107 मोबाइल फोन

बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन ज्ञानपुर सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बरामद मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपे। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने भदोही पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

Advertisement

CEIR पोर्टल से मोबाइल का दुरुपयोग रोका जा सकता है

अपर पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर लोगों को CEIR पोर्टल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाता है तो उसे CEIR पोर्टल के माध्यम से ब्लॉक कराया जा सकता है, जिससे मोबाइल के गलत इस्तेमाल को रोका जा सके।

उन्होंने आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए अपील की कि लोग स्वयं सतर्क रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक करें।

CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

  • CEIR पोर्टल पर जाकर Block Stolen/Lost Mobile विकल्प चुनें।
  • मोबाइल नंबर, IMEI नंबर, बिल, आधार कार्ड और पुलिस शिकायत की प्रति जैसी आवश्यक जानकारी अपलोड करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद प्राप्त रिक्वेस्ट आईडी के माध्यम से शिकायत की स्थिति देखी जा सकती है।

भदोही पुलिस ने बताया कि यह उपलब्धि तकनीकी दक्षता, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page