Connect with us

भदोही

ऑटो-बाइक की टक्कर में दो घायल, एक की हालत गंभीर

Published

on

Loading...
Loading...

गोपीगंज-ज्ञानपुर मार्ग पर फूलबाग के पास हुआ हादसा, जिला अस्पताल रेफर

गोपीगंज (भदोही)। गोपीगंज-ज्ञानपुर मार्ग पर स्थित फूलबाग के पास मंगलवार को ऑटो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के जखाव गांव निवासी पन्नालाल (60 वर्ष) मंगलवार को अनिल कुमार (35 वर्ष) के साथ बाइक से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान फूलबाग के पास सामने से आ रहे ऑटो से बाइक की टक्कर हो गई, जिससे दोनों घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद अनिल कुमार की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page