Connect with us

भदोही

डिजिटल सेवा केंद्र का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये नकद और डीवीआर चोरी

Published

on

Loading...
Loading...

गोपीगंज के झिलियापुल आजाद नगर में वारदात, सीसीटीवी का हार्ड डिस्क भी ले गए चोर

पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी

गोपीगंज (भदोही)। गोपीगंज थाना क्षेत्र के झिलियापुल आजाद नगर स्थित डिजिटल सेवा केंद्र में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना 17 जुलाई की रात की बताई जा रही है। चोर दुकान से करीब 40 हजार रुपये नकद और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर (हार्ड डिस्क) भी ले गए।

चुड़िहारी मोहल्ला निवासी डिजिटल सेवा केंद्र संचालक मो. आदिल पुत्र गुलाम पीर मोहम्मद ने बताया कि वह रोज की तरह शुक्रवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर पहुंचने पर सामान बिखरा पड़ा था।

पीड़ित के अनुसार चोरों ने मेज की दराज में रखे करीब 40 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। इसके अलावा पहचान छिपाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए।

Advertisement

पीड़ित ने बताया कि चोरों ने आसपास के पड़ोसियों के घरों के दरवाजे भी बाहर से बंद कर दिए थे। वहीं बगल के एक मकान का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया गया।

घटना की जानकारी पीड़ित ने पीआरबी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ित को थाने में तहरीर देने के लिए कहा।

पीड़ित मो. आदिल ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page