Connect with us

आजमगढ़

पढ़ाई पर रहेगा जोर, तो सफलता खुद मचाएगी शोर: प्रशांत यादव

Published

on

Loading...
Loading...

मुरादपुर के किसान पुत्र ने नीट-2026 में हासिल की शानदार सफलता, तीसरे प्रयास में पाई मंजिल

महराजगंज (आजमगढ़)। मेहनत, धैर्य और निरंतर प्रयास के बल पर मुरादपुर ग्राम पंचायत के अहीर गांव निवासी किसान पुत्र प्रशांत यादव ने नीट-2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर शनिवार को जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और व्यवसायियों ने उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

प्रशांत यादव ने 629 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 3617 तथा ओबीसी श्रेणी में 1409वीं रैंक हासिल की है। इससे उनके सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

प्रशांत ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2023 में सर्वोदय पब्लिक स्कूल, आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद वाराणसी के एक कोचिंग संस्थान में रहकर नीट की तैयारी शुरू की। उन्हें यह सफलता तीसरे प्रयास में मिली। पहले प्रयास में 595 और दूसरे प्रयास में 509 अंक प्राप्त हुए थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत जारी रखी।

किसान लालजी यादव के पुत्र प्रशांत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा, “यदि पढ़ाई पर पूरा ध्यान रहेगा और रोज 10 से 12 घंटे एकाग्र होकर मेहनत की जाए, तो संसाधनों की कमी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनती।”

Advertisement

प्रशांत की सफलता पर भाजपा जिला मंत्री लालचंद यादव, नरोत्तमपुर ग्राम प्रधान विजय कुमार यादव, गया प्रसाद यादव, घनश्याम जायसवाल, राम प्रकाश यादव, दीपू यादव सहित अनेक लोगों ने मिठाई खिलाकर और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रशांत यादव की उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और यह संदेश देती है कि लगन, मेहनत और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page