Connect with us

भदोही

भू-गर्भ जल बचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी: अशोक कुमार गुप्ता

Published

on

Loading...
Loading...

भू-जल सप्ताह के तहत कंसापुर विद्यालय में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को दिलाई संरक्षण की शपथ

बारिश की हर बूंद अमृत समान, जल संरक्षण के लिए अपनाने होंगे प्रभावी उपाय

ज्ञानपुर (भदोही)। भू-जल सप्ताह के अंतर्गत “जल बचाएं, जीवन बचाएं” कार्यक्रम का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय कंसापुर, विकासखंड ज्ञानपुर में किया गया। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भू-गर्भ जल संरक्षण के महत्व और इसके बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि बारिश की एक-एक बूंद अमृत के समान है। भू-जल संसाधनों को सुरक्षित रखने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सामूहिक प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि लगातार गिरते जल स्तर को देखते हुए जल संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है।

उन्होंने भू-गर्भ जल नियंत्रण एवं नियमन कानून को प्रभावी रूप से लागू करने, अंधाधुंध जल दोहन पर रोक लगाने तथा जल स्तर में गिरावट वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वर्षा जल संरक्षण के उपाय अपनाने पर जोर दिया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग, सोकपिट गड्ढे, पोखरे, तालाब, चेक डैम और नहरों की साफ-सफाई जैसे उपायों से अधिक से अधिक वर्षा जल का संचयन और संरक्षण किया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में अशोक कुमार गुप्ता ने उपस्थित सभी लोगों को भू-गर्भ जल संरक्षण की शपथ दिलाई और जल बचाने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अनुराधा जायसवाल, नीतू यादव, नीलम मौर्य, शिव देवी, अंजलि चौहान, बेबी, मनीषा, रानी गुप्ता, रंजन, प्रेमलता, महेश, किशन, सत्यम, धीरज, अभय, दशरथ, रागिनी, शुभम, सोनी, प्रिया, शिवकुमार, विजय, सिद्धार्थ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page