Connect with us

भदोही

साइबर हेल्प डेस्क की तत्परता से पीड़ित को वापस मिले ₹10 हजार

Published

on

Loading...
Loading...

गलती से दूसरे खाते में ट्रांसफर हुई रकम, औराई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर कराई वापसी

पीड़ित ने भदोही पुलिस और साइबर टीम का जताया आभार

औराई (भदोही)। साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और पीड़ितों को त्वरित राहत पहुंचाने के अभियान के तहत औराई थाना साइबर हेल्प डेस्क ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गलती से दूसरे खाते में ट्रांसफर हुई ₹10 हजार की धनराशि को वापस कराकर पीड़ित को राहत पहुंचाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना औराई क्षेत्र के ग्राम बाड़ी उचेठा निवासी संजय कुमार यादव पुत्र महेंद्र प्रसाद यादव ने गलती से किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में ₹10 हजार ट्रांसफर कर दिए थे। जब उन्होंने संबंधित व्यक्ति से रकम वापस करने की मांग की तो उसने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के निर्देश पर साइबर हेल्प डेस्क थाना औराई ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत संख्या 23103250040518 का संज्ञान लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। साइबर टीम की सक्रियता से पीड़ित के खाते में पूरी धनराशि वापस करा दी गई।

Advertisement

रकम वापस मिलने के बाद पीड़ित संजय कुमार यादव ने भदोही पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क टीम का धन्यवाद करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की।

साइबर फ्रॉड से बचने के लिए पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

साइबर हेल्प डेस्क ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में कोई एप डाउनलोड न करें और अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से बचें।

पुलिस ने सलाह दी है कि ऑनलाइन ट्रेडिंग, वर्क फ्रॉम होम या अन्य डिजिटल सेवाओं का उपयोग करने से पहले पूरी जानकारी जरूर प्राप्त करें। किसी अनजान व्यक्ति द्वारा पैसे की मांग किए जाने पर जांच-पड़ताल के बाद ही कोई कदम उठाएं।

साइबर टीम की सक्रियता से मिली सफलता

इस कार्रवाई में साइबर हेल्प डेस्क थाना औराई के उपनिरीक्षक शेतांशु शेखर पंकज, कांस्टेबल रणविजय चौहान और कांस्टेबल शुभम कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता और समय पर शिकायत दर्ज कराना बेहद जरूरी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page