Connect with us

भदोही

नीट यूजी में वैभव पांडेय ने लहराया परचम, जनरल कैटेगरी में हासिल की 747वीं रैंक

Published

on

Loading...
Loading...

611 अंक के साथ ऑल इंडिया रैंक 6969, सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौ

ओबीटी अधिकारी विनोद पांडेय के पुत्र वैभव ने पहले ही प्रयास में मेहनत और लगन से रचा इतिहास

गोपीगंज (भदोही)। नीट यूजी 2026 की परीक्षा में गोपीगंज क्षेत्र के छात्र वैभव पांडेय ने शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

गोपीगंज के गोपपुर निवासी प्रमुख कालीन कंपनी ओबीटी प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी विनोद पांडेय के पुत्र वैभव ने 21 जून 2026 को आयोजित नीट यूजी परीक्षा में 611 अंक प्राप्त किए हैं। 16 जुलाई को घोषित परिणाम में उन्हें ऑल इंडिया रैंक 6969 प्राप्त हुई, जबकि जनरल-ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में 747वीं रैंक हासिल की।

वैभव की इस सफलता पर परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन ने क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page