Connect with us

भदोही

भदोही में भाजपा के नवनियुक्त काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया का भव्य स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

बोले— संगठन की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता, पदाधिकारियों ने मजबूत संगठन का जताया भरोसा

ज्ञानपुर (भदोही)। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया के प्रथम जनपद आगमन पर भदोही में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व और जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया।

महाराजगंज, गोपीगंज और ज्ञानपुर तिराहा सहित विभिन्न स्थानों पर स्वागत के बाद खुली जीप से विशाल स्वागत यात्रा निकाली गई, जो चित्रांगना मैरिज लॉन, ज्ञानपुर पहुंची। पूरे मार्ग पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर पर कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं से आती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक कार्यक्रमों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि अशोक चौरसिया के नेतृत्व में काशी क्षेत्र में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। वहीं जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने संगठन की एकजुटता को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

Advertisement

कार्यक्रम में सांसद डॉ. विनोद बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, पूर्व विधायक रविन्द्रनाथ त्रिपाठी, क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल, क्षेत्रीय मंत्री आशीष सिंह बघेल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अखिलेंद्र सिंह बघेल ने किया।

समारोह में उपस्थित नेताओं ने विश्वास जताया कि अशोक चौरसिया के नेतृत्व में काशी क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और आगामी संगठनात्मक अभियानों को गति प्राप्त होगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page