Connect with us

भदोही

सुरियावां रेलवे स्टेशन पर बंद सुलभ शौचालय चालू कराने की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

सभासद ने डीआरएम को भेजा पत्र, यात्रियों की सुविधा के लिए शीघ्र संचालन की उठाई मांग

सुरियावां (भदोही)। सुरियावां नगर पंचायत के सभासद सूरजभान ने लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को पत्र भेजकर सुरियावां रेलवे स्टेशन पर वर्षों से बंद पड़े सुलभ शौचालय कॉम्प्लेक्स को तत्काल संचालित कराने की मांग की है। पत्र की प्रति स्टेशन अधीक्षक, सुरियावां रेलवे स्टेशन को भी प्रेषित की गई है।

सभासद ने अपने पत्र में बताया कि रेलवे स्टेशन के टिकट घर के पीछे कई वर्ष पूर्व यात्रियों की सुविधा के लिए सुलभ शौचालय का निर्माण कराया गया था, लेकिन आज तक इसे उपयोग के लिए शुरू नहीं किया गया। इससे प्रतिदिन हजारों यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सुरियावां रेलवे स्टेशन आसपास के लगभग 200 गांवों तथा 15 से 20 किलोमीटर के क्षेत्र के लोगों के लिए प्रमुख रेलवे स्टेशन है। व्यापार, शिक्षा, नौकरी और अन्य कार्यों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां से यात्रा करते हैं। शौचालय बंद होने से विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है।

सभासद सूरजभान ने डीआरएम से जनहित में जल्द से जल्द सुलभ शौचालय कॉम्प्लेक्स को चालू कराने की मांग करते हुए कहा कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना रेलवे प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रेलवे प्रशासन इस समस्या का शीघ्र समाधान कर यात्रियों को राहत प्रदान करेगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page