Connect with us

भदोही

स्थानांतरित अधिकारियों को भावभीनी विदाई

Published

on

Loading...
Loading...

नवागत एसडीएम श्याम कुमार का स्वागत

डीएम शैलेष कुमार बोले—समर्पित कार्यशैली और जनसेवा की पहचान हमेशा रहती है याद

भदोही। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित गरिमामय समारोह में जनपद से स्थानांतरित उप जिलाधिकारी औराई श्याममणि त्रिपाठी एवं अपर उप जिलाधिकारी (न्यायिक) शिव प्रकाश यादव को भावभीनी विदाई दी गई। वहीं, नवागत उप जिलाधिकारी श्याम कुमार का जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन किसी अधिकारी की कार्यशैली, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति समर्पण हमेशा याद रखा जाता है। उन्होंने कहा कि श्याममणि त्रिपाठी और शिव प्रकाश यादव ने अपने कार्यकाल में पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन किया तथा राजस्व प्रशासन, कानून-व्यवस्था और शासन की प्राथमिकताओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान दिया।

डीएम ने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने नए दायित्वों पर भी इसी प्रतिबद्धता और कार्यकुशलता के साथ उत्कृष्ट सेवाएं देंगे।

Advertisement

इस अवसर पर दोनों स्थानांतरित अधिकारियों को स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके साथ कार्य करने के अनुभव साझा करते हुए उनके सरल, सौम्य एवं सहयोगी व्यक्तित्व की सराहना की।

अपने संबोधन में श्याममणि त्रिपाठी एवं शिव प्रकाश यादव ने जनपद भदोही में मिले सहयोग के लिए जिलाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भदोही में कार्य करने का अनुभव उनके प्रशासनिक जीवन की अमूल्य स्मृतियों में सदैव शामिल रहेगा।

कार्यक्रम में नवागत उप जिलाधिकारी श्याम कुमार का भी औपचारिक स्वागत किया गया। जिलाधिकारी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और कार्यकुशलता का लाभ जनपद को मिलेगा तथा वे टीम भावना के साथ शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

समारोह में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शुभांगी शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विजय नारायण सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page