Connect with us

भदोही

खाद की दुकानों पर छापेमारी, एक लाइसेंस निलंबित

Published

on

Loading...
Loading...

तीन उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस, किसानों से जरूरत के अनुसार ही खाद खरीदने की अपील

भदोही। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता एवं बिक्री व्यवस्था की जांच के लिए मंगलवार को विभिन्न खाद बिक्री केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं मिलने पर तीन उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जबकि गंभीर अनियमितता पाए जाने पर एक उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

जांच टीम ने एम-पैक्स रोही, आईएफएफडीसी आकोड़ा, बृजेश खाद भंडार (सुभाषनगर), एग्रीजंक्शन किसान सेवा केंद्र (सुभाषनगर), एम-पैक्स कटरा तथा दिलीप खाद भंडार (दशवंतपुर) का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित मामलों में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में यूरिया और डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता है। किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर आवश्यकतानुसार उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अनुशंसित मात्रा के अनुसार ही उर्वरकों का क्रय एवं उपयोग करें। एक हेक्टेयर भूमि के लिए अधिकतम 7 बोरी यूरिया और 5 बोरी डीएपी की ही संस्तुत मात्रा निर्धारित है। अनावश्यक रूप से अधिक मात्रा में उर्वरक खरीदने से बचें।

जिला कृषि अधिकारी ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वे निर्धारित नियमों के अनुसार ही उर्वरकों का विक्रय करें। यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page