मिर्ज़ापुर
रेलवे स्टेशन के बाहर नो-पार्किंग में वाहन खड़ा किया तो होगा चालान
यात्रियों से अपील—वाहन केवल अधिकृत पार्किंग स्टैंड में ही करें खड़ा
मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन आने वाले वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। यदि आप मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के बाहर नो-पार्किंग क्षेत्र में अपना वाहन खड़ा करते हैं, तो आपका चालान किया जा सकता है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से स्टेशन के बाहर सड़क किनारे या नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा न करें। ऐसा करने पर यातायात बाधित होने के साथ-साथ नियमानुसार चालान की कार्रवाई भी की जाएगी।
प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि चालान और असुविधा से बचने के लिए अपने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को केवल रेलवे के अधिकृत वाहन स्टैंड में ही पार्क करें।
रेलवे प्रशासन का कहना है कि स्टेशन परिसर के बाहर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करने की अपील की गई है।
