Connect with us

मिर्ज़ापुर

4.964 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

अदलहाट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा आरोपी, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

आरोपी पर पहले से 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज, जेल भेजा गया

मिर्जापुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अदलहाट थाना पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 4 किलो 964 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर जनपद में अपराधियों और मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को उपनिरीक्षक अभय नारायण सिंह ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के हिनौती से मनीष सिंह उर्फ कल्लू (35 वर्ष) पुत्र ओम प्रकाश सिंह, निवासी ग्राम पचेंगड़ा, थाना अदलहाट को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 4 किलो 964 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना अदलहाट पर मु.अ.सं. 168/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

Advertisement

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, चोरी, लूट, आयुध अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में 16 आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page