गोरखपुर
सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट वीडियो के दो आरोपी पुलिस हिरासत में
रिंग रोड पर युवती और उसके साथी से मारपीट, कार का शीशा तोड़ मोबाइल छीनने का आरोप
कैंट पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आगे की कार्रवाई जारी
गोरखपुर। सोशल मीडिया पर वायरल हुए मारपीट के वीडियो के मामले में कैंट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पुलिस हिरासत में लिया है। दोनों के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कैंट के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रवि प्रकाश कुंवर की टीम ने मु.अ.सं. 360/2026 के तहत कार्रवाई करते हुए अभिषेक मध्देशिया पुत्र शंकर मध्देशिया, निवासी बंदी ढाला, थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज तथा कुंदन मध्देशिया पुत्र स्व. रामप्यारे मध्देशिया, निवासी बजही, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज को पुलिस हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को वादिनी अपने मित्र के साथ भोजन कर लौट रही थी। इसी दौरान रिंग रोड पर वाहन चलाने को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की, कार का शीशा तोड़ दिया तथा मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर के आधार पर कैंट थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
