Connect with us

मिर्ज़ापुर

रोटरी क्लब विंध्याचल का 29वां पदग्रहण समारोह भव्यता के साथ संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

प्रतीक अग्रवाल बने अध्यक्ष, गौरव खेमका ने संभाली सचिव की जिम्मेदारी; नंदकिशोर प्राइमरी विद्यालय को लिया गोद

‘विंध्यवाणी’ पत्रिका का विमोचन, नए सदस्यों का स्वागत और समाजसेवा के नए संकल्प के साथ नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

मिर्जापुर। रोटरी क्लब विंध्याचल का 29वां पदग्रहण (इंस्टॉलेशन) समारोह होटल मिलन पैलेस, लालडिग्गी में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। आकर्षक सजावट के बीच आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि आगामी मंडलाध्यक्ष रोटेरियन दिनेश गर्ग एवं उनकी धर्मपत्नी रीना गर्ग की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

समारोह में रोटेरियन प्रतीक अग्रवाल ने क्लब के 29वें अध्यक्ष तथा रोटेरियन गौरव खेमका ने सचिव पद की शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों ने भी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्य अपने परिवारों के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर क्लब ने सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए नंदकिशोर प्राइमरी विद्यालय, गणेशगंज को गोद लेने की घोषणा की और इसके लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए। साथ ही क्लब की मासिक पत्रिका ‘विंध्यवाणी’ का विमोचन किया गया। पॉल हैरिस फेलो (PHF) बनने पर उदय गुप्ता एवं प्रतीक अग्रवाल को सम्मानित किया गया तथा क्लब में सात नए सदस्यों का स्वागत किया गया। क्लब ने 100 प्रतिशत रोटरी फाउंडेशन कॉन्ट्रीब्यूटरी क्लब बनने की उपलब्धि भी साझा की।

Advertisement

अपने संबोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ क्लब की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा समाजहित में ऐसे कार्य करेंगे, जिन पर पूरे क्लब को गर्व हो। मुख्य अतिथि रोटेरियन दिनेश गर्ग ने क्लब की सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दीं और समाज के कमजोर वर्गों के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन गौरव खेमका ने किया, जबकि संचालन नीलू सिंह ने किया। समारोह में मयंक गुप्ता, दीपक कुशवाहा, श्रीगोपाल सोनी, अमित सिंह, अमन दुबे, त्रिवेणी चौरसिया, विवेक बरनवाल, संतोष गोयल सहित अनेक रोटेरियन एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page