Connect with us

मिर्ज़ापुर

अपना दल (एस) की जोनवार समीक्षा बैठकें संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

बूथ सशक्तीकरण और संगठन विस्तार पर विशेष जोर, आगामी चुनावों की तैयारियों की समीक्षा

मीरजापुर में सभी जोनों के पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का लिया संकल्प

मीरजापुर। अपना दल (एस) की जनपद मीरजापुर के विभिन्न जोनों की मासिक समीक्षा बैठकें रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुईं। बैठकों में संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

बैठकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जोन प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के सेक्टर एवं बूथों की समीक्षा करते हुए संगठन विस्तार पर विशेष बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

Advertisement

जनपद के जमालपुर, पटेहरा, भटौली, लालगंज, इमिलिया चट्टी, गैपुरा, अहरौरा, नरायनपुर, रतेह, विंध्याचल, किला, पड़री, कछवां, सीखड़, कोन, जिगना, नगर तथा हलिया जोन में अलग-अलग स्थानों पर समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं। प्रत्येक बैठक में संबंधित जोन अध्यक्षों की अध्यक्षता तथा जोन प्रभारियों एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई।

बैठकों में सेक्टर अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने तथा आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने बताया कि मासिक समीक्षा बैठकों का उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों का मूल्यांकन करना, बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच मजबूत करना तथा कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में संगठन विस्तार अभियान को और गति दी जाएगी, जिससे पार्टी की जनाधार और अधिक मजबूत हो सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page