Connect with us

मिर्ज़ापुर

अज्ञात जंगली जानवर ने बछिया को बनाया शिकार, क्षेत्र में दहशत

Published

on

Loading...
Loading...

शिवपुर क्षेत्र की कोइरान बस्ती में घटना, ग्रामीणों ने वन विभाग से निगरानी बढ़ाने की मांग

तेंदुआ या अन्य बड़े वन्यजीव की आशंका, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

विंध्याचल (मिर्ज़ापुर)। शिवपुर क्षेत्र की कोइरान बस्ती में सोमवार की दरमियानी रात एक गाय की बछिया पर अज्ञात जंगली जानवर के हमले की घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना के बाद आसपास के गांवों में भी किसी बड़े वन्यजीव की मौजूदगी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

कोइरान बस्ती निवासी चंद्रप्रकाश पूरी ने बताया कि रात करीब एक से दो बजे के बीच उनके घर में बंधी गाय और उसकी बछिया लगातार आवाज कर रही थीं। उन्होंने इसे सामान्य समझकर ध्यान नहीं दिया, लेकिन सुबह पशुओं को देखने पहुंचे तो बछिया मृत मिली। उसके शरीर को किसी जंगली जानवर द्वारा बुरी तरह नोचा गया था। मौके पर जानवर के पैरों के निशान भी दिखाई दिए।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र के कई गांवों में तेंदुआ अथवा किसी अन्य बड़े जंगली जानवर के देखे जाने की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि पहाड़ी क्षेत्र से पानी की तलाश में कोई वन्यजीव गांव की ओर आया होगा और उसी दौरान यह घटना हुई।

Advertisement

घटना के बाद चंद्रप्रकाश पूरी सहित अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल जांच कर क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने, संदिग्ध वन्यजीव की तलाश करने तथा लोगों और पशुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में जनहानि की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल पूरे इलाके में भय का माहौल है और लोग रात के समय विशेष सतर्कता बरत रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page