Connect with us

बलिया

समझौते का दबाव बनाकर महिला से सरेराह मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Published

on

Loading...
Loading...

यौन शोषण के मुकदमे में समझौता नहीं करने पर हमला करने का आरोप, पीड़िता ने मांगी सुरक्षा

वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस, आरोप सही मिलने पर सख्त कार्रवाई का दावा

बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र में पहले से दर्ज यौन शोषण के मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने के आरोप के बीच एक महिला से कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता हेना, पुत्री इसरार अहमद, का आरोप है कि उसने पूर्व में तकबीम उर्फ सोनू फरसाटारी समेत तीन लोगों के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मुकदमा दर्ज कराया था। उसका कहना है कि आरोपियों ने समझौते के बहाने उसे बुलाया और समझौता करने से इनकार करने पर सार्वजनिक स्थान पर उसके साथ मारपीट की।

पीड़िता ने घटना के बाद उभांव थाने में नई तहरीर देकर अपनी जान को खतरा बताते हुए आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

Advertisement

वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page