Connect with us

गाजीपुर

49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में वर्चस्व ने जीता कांस्य पदक

Published

on

Loading...
Loading...

25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल जूनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन, वाराणसी मंडल का बढ़ाया गौरव

नई दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में हासिल की सफलता, शिक्षकों व शुभचिंतकों ने दी बधाई

वाराणसी। कृष्णा सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, गाजीपुर एवं वाराणसी के चेयरमैन डॉ. विजय यादव के सुपुत्र वर्चस्व ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल (इंटरनेशनल रूल) जूनियर वर्ग में कांस्य पदक जीतकर वाराणसी मंडल का गौरव बढ़ाया है।

नई दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज, तुगलकाबाद में 21 से 30 जून तक आयोजित चैंपियनशिप में वर्चस्व ने उत्कृष्ट निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा उन्होंने 12 बोर ट्रैप स्पर्धा में प्रदेश रैंकिंग हासिल की तथा 12 बोर फायरआर्म्स की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

वर्चस्व की इस उपलब्धि से कृष्णा सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस परिवार में खुशी की लहर है। संस्थान के चेयरमैन डॉ. विजय यादव ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्चस्व आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

Advertisement

वर्चस्व की सफलता पर संस्थान के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page