Connect with us

गाजीपुर

रामपुर मांझा पुलिस का जेवल और देवचंपुर में पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Published

on

Loading...
Loading...

थाना प्रभारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने ग्रामीणों से किया संवाद, वाहनों की सघन जांच भी की

एसपी डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर चला अभियान, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और जनफीडबैक जुटाने पर जोर

देवकली (गाजीपुर)। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के उद्देश्य से रामपुर मांझा थाना प्रभारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के जेवल और देवचंपुर गांवों में पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का फीडबैक लिया।

पैदल मार्च के दौरान पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर वाहनों की सघन चेकिंग भी की और संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। थाना प्रभारी ने बताया कि यह नियमित रूटीन मार्च का हिस्सा है, जिसे आवश्यकता के अनुसार किसी भी समय संचालित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि रामपुर मांझा थाना क्षेत्र की सीमाएं सैदपुर क्षेत्र से जुड़ी होने के कारण समय-समय पर पुलिस द्वारा रूट मार्च और गश्त की जाती है। इससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहती है, आम जनता का विश्वास बढ़ता है तथा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी भी समय रहते प्राप्त हो जाती है।

Advertisement

थाना प्रभारी ने बताया कि यह अभियान पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील करते हुए आश्वस्त किया कि जनसुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page