Connect with us

मिर्ज़ापुर

जहरीले जंतु के काटने से नवविवाहित युवक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

दुल्हन की विदाई से पहले मातम, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

लालगंज (मीरजापुर)।लालगंज थाना क्षेत्र के नदगहना गांव में रविवार देर रात घर में सो रहे एक नवविवाहित युवक की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। घटना से परिवार में खुशियों का माहौल पलभर में मातम में बदल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विदाई के लिए जाना था ससुराल

मृतक की पहचान नदगहना गांव निवासी अजीत कुमार (21) पुत्र श्रीराम कोल के रूप में हुई है। उनका विवाह 19 जून को हुआ था। शादी के बाद उनकी पत्नी अपने मायके मथुरापुर चली गई थी और सोमवार को विदाई की रस्म होनी थी। परिजन विदाई की तैयारियों में जुटे थे।

सोते समय जहरीले जंतु ने काटा

परिजनों के अनुसार, रविवार रात गर्मी अधिक होने के कारण अजीत चारपाई से उतरकर जमीन पर सो गए। इसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने उन्हें काट लिया। हालत बिगड़ने पर पहले उन्हें झाड़-फूंक के लिए ले जाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घर में पसरा मातम

घटना के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। जिस घर में नई दुल्हन के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं, वहीं युवक की मौत से मातम छा गया। इस घटना से दोनों परिवार गहरे सदमे में हैं।

Advertisement

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page