Connect with us

मिर्ज़ापुर

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने मां विंध्यवासिनी धाम में किया दर्शन-पूजन

Published

on

Loading...
Loading...

देश-प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई पूजा-अर्चना

विंध्याचल (मिर्जापुर)।राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने रविवार को विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर विधि-विधान के साथ दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मां विंध्यवासिनी के चरणों में शीश नवाकर देश, प्रदेश और सभी नागरिकों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ पूजन

मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सांसद का पूजन-अर्चन कराया। इस दौरान उन्हें मां विंध्यवासिनी का प्रसाद और चुनरी भेंट कर आशीर्वाद दिया गया।

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, मंदिर प्रशासन के अधिकारियों तथा अन्य गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रही।

Advertisement

श्रद्धालुओं के कल्याण की कामना

दर्शन के उपरांत राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने मां विंध्यवासिनी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सभी श्रद्धालुओं के सुखद, सुरक्षित और मंगलमय जीवन की कामना की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page