Connect with us

मिर्ज़ापुर

बाल संरक्षण गृह और जिला कारागार का जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने किया औचक निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

बच्चों और बंदियों से सीधे संवाद कर जानी सुविधाओं की स्थिति, स्वास्थ्य, भोजन और कानूनी सहायता पर दिए आवश्यक निर्देश

मिर्जापुर, 29 जून। जनपद न्यायाधीश अनुपम कुमार, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने सोमवार को संयुक्त रूप से राजकीय बाल संरक्षण गृह तथा जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने बच्चों और बंदियों से सीधे संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बाल संरक्षण गृह के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बच्चों से उनके भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद और अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने रसोईघर, स्टोर, शौचालय एवं साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्साधिकारी को बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी को न्यायालय में लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके बाद अधिकारियों ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। विभिन्न बैरकों, जेल अस्पताल और रसोईघर का जायजा लेते हुए बंदियों से भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने बंदियों की समस्याएं भी सुनीं और उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

जनपद न्यायाधीश अनुपम कुमार ने निर्देश दिया कि जिन बंदियों को कानूनी सहायता की आवश्यकता है, उन्हें शासकीय अधिवक्ता की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। वहीं महिला बैरक का निरीक्षण कर वहां निरुद्ध महिलाओं की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page