मिर्ज़ापुर
भामाशाह जयंती पर सपा ने मनाया व्यापारी कल्याण दिवस
11 वैश्य नेताओं का सम्मान, भामाशाह के त्याग और राष्ट्रसेवा को किया याद
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी ने सोमवार को महान दानवीर वैश्य शिरोमणि भामाशाह की 479वीं जयंती स्थानीय लोहिया ट्रस्ट स्थित जिला कार्यालय पर व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर पार्टी की व्यापार सभा इकाई ने 11 वैश्य नेताओं को समाजवादी पटका पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि भामाशाह ने महाराणा प्रताप के संघर्ष के समय अपना सर्वस्व राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने कहा कि उनके योगदान से वर्षों तक सेना का संचालन संभव हुआ, जिसे भारतीय इतिहास में दान और राष्ट्रभक्ति की सर्वोच्च मिसाल माना जाता है।
भामाशाह के आदर्शों पर चलने का आह्वान
व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष गणेश केशरी ने कहा कि भामाशाह का जीवन त्याग, दान, समर्पण, स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मातृभूमि और लोकहित के लिए सर्वस्व अर्पित करने की उनकी भावना आज भी समाज को प्रेरित करती है।
कार्यक्रम का संचालन व्यापार सभा के प्रदेश सचिव विकास केशरी ने किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष एडवोकेट सुरेन्द्र सिंह पटेल, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, शैलेश पटेल, गणेश केशरी, विकास केशरी, रवि सोनकर, मेवालाल प्रजापति, जुम्मन खान, रामजी बिंद, आशीष राय, बलराम यादव, भरत बिंद, रंजीत फौजी, धनंजय सिंह, राकेश यादव, केशरी नंदन शर्मा, छविनाथ विश्वकर्मा, विशाल सोनकर, प्यारेलाल गोंड, राजकुमार कोल, उपेन्द्र प्रताप सिंह, शरीम, आजाद विश्वकर्मा, शेखर कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
