Connect with us

मिर्ज़ापुर

पचरांव में मां भवानी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा आज से, दो जुलाई को होगा भंडारा

Published

on

Loading...
Loading...

चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में मूर्ति स्थापना, अखंड रामचरितमानस पाठ और पूर्णाहुति होगी

सीखड़ (मीरजापुर)। क्षेत्र के पचरांव गांव के पश्चिम स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने मां भवानी मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के उपरांत नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान सोमवार, 29 जून से शुरू हो गया। कार्यक्रम का समापन 2 जुलाई को पूर्णाहुति एवं भव्य भंडारे के साथ होगा।

वेदी पूजन से शुरू हुआ अनुष्ठान, दो जुलाई को होगा भंडारा

आयोजन समिति के अनुसार पहले दिन वट वृक्ष एवं वेदी पूजन के साथ अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। 30 जून को विग्रह पूजन, अग्नि स्थापना, जलाधिवास, अन्नाधिवास, मूर्ति स्नान तथा ग्राम भ्रमण जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

एक जुलाई को मूर्तिन्यास, प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति तथा श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ का आयोजन होगा। वहीं 2 जुलाई को अखंड पाठ की पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

गांव के युवा कार्यकर्ता हिमांशु तिवारी उर्फ सोनू तिवारी ने बताया कि मंदिर का जीर्णोद्धार ग्रामीणों के सहयोग से कराया गया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पूजा-अर्चना एवं भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page