Connect with us

गाजीपुर

नंदगंज पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी मुख्तार खान गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, तमंचा बरामद

गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदगंज पुलिस ने सोमवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी मुख्तार खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। उसके कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।

घेराबंदी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेवसा कट से धामूपुर-धरवां मार्ग पर घेराबंदी की। इस दौरान कुख्यात अपराधी मुख्तार खान पुत्र भोलू खान, निवासी नोनहरा को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई।

आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज

Advertisement

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार मुख्तार खान के विरुद्ध गाजीपुर जनपद के विभिन्न थानों में गो-तस्करी, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट तथा दहेज हत्या समेत आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर नंदगंज थाने में बीएनएस की धारा 109(1) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत नया मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page