Connect with us

मिर्ज़ापुर

जनहित संकल्प पार्टी का तहसील पर हल्ला बोल प्रदर्शन, समस्याओं के समाधान की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बाइक जुलूस निकालकर तहसील मुख्यालय का किया घेराव, सौंपा ज्ञापन

मीरजापुर (मड़िहान)। जनहित संकल्प पार्टी के बैनर तले शनिवार को कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं और किसान हितों से जुड़ी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। राजगढ़ किसान इंटर कॉलेज से सैकड़ों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे।

इस दौरान “अभी तो अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है” तथा “जनहित की लड़ाई जारी रहेगी” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट पर प्रतीकात्मक रूप से ताला बंद कर विरोध दर्ज कराया।

बाद में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार एके पांडेय को सौंपते हुए क्षेत्रीय समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

पार्टी नेताओं ने कहा कि यदि सरकार और प्रशासन ने जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा।

Advertisement

ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page