Connect with us

गाजीपुर

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर प्रधानाध्यापकों व नोडल शिक्षकों की बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

विद्यालयों के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर, स्वच्छता और बचाव के उपायों पर हुई चर्चा

सादात (गाजीपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादात में शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण एवं बचाव अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रधानाध्यापकों एवं नोडल शिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों के माध्यम से संचारी रोगों की रोकथाम, स्वच्छता अभियान, मच्छरजनित बीमारियों से बचाव, सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता तथा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. पंकज ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि इसमें शिक्षा विभाग की भी अहम भूमिका है। उन्होंने प्रधानाध्यापकों एवं नोडल शिक्षकों से विद्यालय परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने, बच्चों में नियमित हाथ धोने की आदत विकसित करने, जलभराव रोकने तथा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता गतिविधियों का नियमित आयोजन करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि विद्यालयों के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों तक स्वास्थ्य संबंधी संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाए जा सकते हैं, जिससे संचारी रोगों की रोकथाम में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित होगी।

Advertisement

बैठक में प्राथमिक शिक्षा संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव सहित तेजेंद्र यादव, राजबहादुर सिंह, मनोज कुमार, नवीन चंद भारती, अवनी कुमार, सुभाष यादव, राजेश कुमार, संतोष यादव, रामबली यादव, करुणाकर राय, राजेश राम, अखिलेश्वर बरनवाल, संतोष सिंह, राजेंद्र यादव, वकील अहमद, नंदलाल राम, अरविंद कुमार, बृजेश श्रीवास्तव एवं गरिमा यादव सहित बड़ी संख्या में प्रधानाध्यापक एवं नोडल शिक्षक उपस्थित रहे।

बैठक का उद्देश्य विद्यालयों के माध्यम से संचारी रोगों के प्रति व्यापक जनजागरूकता फैलाना, स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा समाज को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए समन्वित प्रयासों को और मजबूत करना था।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page