Connect with us

बलिया

चकिया के अभिजीत सिंह बने वैज्ञानिक, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में चयन

Published

on

Loading...
Loading...

ऑल इंडिया गेट में 128वीं रैंक हासिल कर हासिल की बड़ी उपलब्धि

बैरिया के चकिया गांव के होनहार युवा की सफलता

बैरिया (बलिया)। बैरिया तहसील क्षेत्र के चकिया गांव निवासी अभिजीत सिंह ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर जिले का नाम रोशन किया है। उनका चयन देश के प्रतिष्ठित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC), महाराष्ट्र में वैज्ञानिक के पद पर हुआ है।

शिक्षा और गेट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

अभिजीत सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कौशाम्बी से हाईस्कूल तक प्राप्त की, जबकि इंटरमीडिएट की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल, प्रयागराज से की। इसके बाद उन्होंने एनआईटी श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक पूरा किया।

Advertisement

इसके पश्चात उन्होंने GATE परीक्षा में ऑल इंडिया 128वीं रैंक हासिल कर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

नौकरी छोड़कर चुना वैज्ञानिक बनने का सपना

अभिजीत ने बीटेक के बाद 18 लाख रुपये वार्षिक पैकेज की नौकरी प्राप्त की थी, लेकिन उन्होंने उसे ठुकराकर वैज्ञानिक बनने का अपना लक्ष्य चुना। उनकी इस सफलता को परिवार ने सपने और समर्पण का परिणाम बताया।

परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल

अभिजीत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा-दादी, पिता अजय सिंह और माता सरोज सिंह के आशीर्वाद को दिया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page