Connect with us

वाराणसी

बाबा काल भैरव को समर्पित की गई स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी की वार्षिक स्मारिका

Published

on

Loading...
Loading...

आगामी शोभायात्रा की सफलता की कामना के साथ पदाधिकारियों ने लिया आशीर्वाद

वाराणसी। स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी द्वारा आयोजित होने वाली बाबा श्री काल भैरव की आगामी भव्य शोभायात्रा के उपलक्ष्य में प्रकाशित वार्षिक स्मारिका का शुक्रवार को विधि-विधान के साथ विमोचन कर उसे बाबा काल भैरव के चरणों में समर्पित किया गया।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बाबा काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन कर शोभायात्रा के सफल एवं निर्विघ्न आयोजन की प्रार्थना की। इसके उपरांत संस्था के अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से वार्षिक स्मारिका बाबा को अर्पित की।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि स्मारिका में संगठन की गतिविधियों, सामाजिक सेवा कार्यों तथा आगामी शोभायात्रा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को संकलित किया गया है। बाबा के आशीर्वाद के पश्चात इसे समाज के लोगों के बीच वितरित किया जाएगा।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष घनश्याम सेठ, महामंत्री राजू वर्मा, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह, कमल सिंह, अनुज कुमार गौतम, बंटी, रविशंकर सिंह एवं संदीप कुमार सेठ सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page