Connect with us

वाराणसी

स्वास्तिक कुंज गर्ल्स हॉस्टल में शुरू हुई पीएनजी आपूर्ति, 20 एलपीजी सिलेंडरों से मिली राहत

Published

on

Loading...
Loading...

गेल (इंडिया) की पहल से हॉस्टल को मिली सुरक्षित और निर्बाध गैस आपूर्ति

वाराणसी। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने वाराणसी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना के तहत ककरमत्ता स्थित यूनिट-1 के स्वास्तिक कुंज गर्ल्स हॉस्टल में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति शुरू कर दी है। इस पहल से संस्थागत एवं वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को स्वच्छ, सुरक्षित और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

अब हर माह 20 एलपीजी सिलेंडरों की जरूरत नहीं

गेल के उप महाप्रबंधक एवं प्रोजेक्ट लीडर नवाज़िश अली अंसारी ने बताया कि हॉस्टल में बड़ी संख्या में छात्राएं रहती हैं और पहले यहां हर महीने करीब 20 एलपीजी सिलेंडरों की खपत होती थी। पीएनजी आपूर्ति शुरू होने के बाद अब गैस की निरंतर, सुरक्षित और निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित हो गई है, जिससे हॉस्टल का दैनिक संचालन अधिक सुगम और विश्वसनीय हो गया है।

पीएनजी से बढ़ेगी सुरक्षा, घटेगा कार्बन उत्सर्जन

अधिकारियों के अनुसार, पीएनजी अपनाने से सिलेंडरों के भंडारण और परिवहन से जुड़ी समस्याएं समाप्त होती हैं तथा सुरक्षा मानकों में भी सुधार होता है। साथ ही यह पर्यावरण-अनुकूल ईंधन है, जिससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आती है और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है।

संस्थानों को पीएनजी नेटवर्क से जोड़ने पर जोर

गेल (इंडिया) लिमिटेड के महाप्रबंधक सुशील कुमार के मार्गदर्शन में वाराणसी सीजीडी परियोजना के तहत विभिन्न संस्थानों, हॉस्टलों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को पीएनजी नेटवर्क से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कंपनी ने उपभोक्ताओं से सुरक्षित, आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा व्यवस्था का लाभ उठाने के लिए पीएनजी कनेक्शन अपनाने की अपील की है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page