Connect with us

गाजीपुर

साइबर थाना करीमुद्दीनपुर की पहल से पीड़ित को मिली राहत, ठगी के 50 हजार लौटे

Published

on

Loading...
Loading...

त्वरित कार्रवाई में पूरी रकम वापस दिलाई गई

साइबर पुलिस की तत्परता से पीड़ित को मिला न्याय

गाजीपुर। जनपद में साइबर अपराधों पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना करीमुद्दीनपुर पुलिस ने एक वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में सफलता हासिल की है। पुलिस के प्रयास से पीड़ित के खाते से ठगी गई ₹50,000 की पूरी धनराशि वापस करा दी गई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बीबीपुर खास निवासी आकाश गुप्ता पुत्र शिवजी गुप्ता के साथ 50 हजार की ऑनलाइन ठगी हुई थी। पीड़ित ने इस संबंध में एनसीआरपी (नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल) पर शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत मिलते ही साइबर थाना करीमुद्दीनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक एवं अन्य एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया, जिसके परिणामस्वरूप पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

Advertisement

राशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया और उनकी त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

इस कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक राज नारायण एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन या एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page