Connect with us

बलिया

मारपीट और मंगलसूत्र छीनने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

Loading...
Loading...

गाय को चारा खिलाने के दौरान हुआ विवाद, पीड़िता ने कार्रवाई की लगाई गुहार

तहरीर के आधार पर जांच जारी, पुलिस ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

बलिया। दुबहड़ थाना क्षेत्र के ओझा कछुआ गांव में एक महिला ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और मंगलसूत्र छीनने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पीड़िता माया देवी के अनुसार, 21 जून की शाम वह अपनी गाय को चारा खिला रही थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि अखिलेश मिश्रा, जयशंकर मिश्रा, भोला शंकर मिश्रा समेत अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और उनका मंगलसूत्र भी छीन लिया।

महिला का आरोप है कि घटना के दौरान उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी और बाद में थाने में तहरीर भी दी, लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।

Advertisement

इस संबंध में दुबहड़ थानाध्यक्ष अजय पाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर तथ्यों की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page