Connect with us

गोरखपुर

पुल के किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

29 वर्षीय युवक की हुई पहचान, मौत के कारणों की हर पहलू से हो रही जांच

बस्ती। जिले के सोनहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। छपिया स्थित कुतुबपुर गांव के पास पुल के किनारे शव पड़े होने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 29 वर्षीय जनार्दन प्रसाद गौतम, निवासी डारीडीहा, कोतवाली क्षेत्र, के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही सोनहा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जबकि फोरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। क्षेत्र में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन पुलिस ने अभी किसी भी संभावना की पुष्टि नहीं की है।

Advertisement

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page