Connect with us

वाराणसी

मोहर्रम पर दोषीपुरा में लगा दूध का पौसरा, बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया दूध

Published

on

Loading...
Loading...

स्वस्तिक फर्म ट्रस्ट की पहल, सभी धर्मों के लोगों ने लिया सेवा कार्य में हिस्सा

दुआख्वानी के साथ सबील का आयोजन, जरूरतमंदों की सेवा का लिया संकल्प

वाराणसी। मोहर्रम की नौवीं एवं दसवीं तारीख की शाम स्वस्तिक फर्म ट्रस्ट की ओर से दोषीपुरा क्षेत्र में सिकंदर सूफी संत शियाने अली के निवास पर दुआख्वानी एवं दूध के पौसरा का आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों सहित दूर-दराज से आए बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर दूध ग्रहण किया।

कार्यक्रम के दौरान सिकंदर सूफी संत शियाने अली ने बताया कि ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से मोहर्रम के अवसर पर सेवा कार्य करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि नौवीं और दसवीं मोहर्रम को सभी धर्मों और समुदायों के लोगों के लिए दूध का पौसरा लगाया जाता है, जहां बिना किसी भेदभाव के सभी का स्वागत कर उन्हें दूध पिलाया जाता है।

उन्होंने बताया कि स्वस्तिक फर्म ट्रस्ट का उद्देश्य गरीब, लाचार, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है तथा यह सेवा अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

Advertisement

मौलाना कासिद हुसैन ने कहा कि ट्रस्ट की ओर से प्रत्येक वर्ष दूध का पौसरा आयोजित किया जाता है। इसके अलावा इमाम चौक पर भी सबील लगाकर मोहर्रम के अवसर पर अकीदतमंदों और आम लोगों की सेवा की जाती है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अकीदतमंदों तथा विभिन्न समुदायों के लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page