Connect with us

गोरखपुर

24 घंटे के भीतर गुमशुदा 13 वर्षीय बालक सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा गया

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर कैंट पुलिस ने सुल्तानपुर से खोज निकाला नाबालिग, परिजनों ने जताया आभार

घर से बिना बताए चला गया था बालक, मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

गोरखपुर। गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कैंट थाना पुलिस ने 13 वर्षीय गुमशुदा बालक को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बालक को जनपद सुल्तानपुर से खोजा गया।

पुलिस के अनुसार वादी ने कैंट थाने में सूचना दी थी कि उनका 13 वर्षीय पुत्र बिना बताए घर से कहीं चला गया है। शिकायत के आधार पर थाना कैंट में मु.अ.सं. 318/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर बालक की तलाश शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कैंट के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नवीन कुमार राय एवं उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं स्थानीय सूचनाओं के आधार पर बालक को 24 घंटे के भीतर जनपद सुल्तानपुर से सकुशल बरामद कर लिया।

Advertisement

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद नाबालिग को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस त्वरित कार्रवाई में चौकी प्रभारी ई-काॅलेज उपनिरीक्षक नवीन कुमार राय तथा कांस्टेबल दिनेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page