Connect with us

वाराणसी

मुहर्रम पर तेलियाना फाटक खोलने की मांग, कदीमी ताजियों के मार्ग को लेकर प्रशासन से अपील

Published

on

Loading...
Loading...

कांग्रेस नेता राघवेंद्र चौबे ने रेलवे और जिला प्रशासन से की विशेष व्यवस्था की मांग

वाराणसी। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने मुहर्रम के अवसर पर निकलने वाले ऐतिहासिक एवं कदीमी ताजियों के मार्ग को लेकर पुलिस कमिश्नर, जिला प्रशासन और रेलवे प्रशासन से विशेष व्यवस्था करने की मांग की है।

परंपरागत मार्ग खोलने की मांग

राघवेंद्र चौबे ने कहा कि काजी सादुल्लापुरा, रांगे वाली तथा अन्य कदीमी ताजियों का जुलूस लगभग दो सौ वर्षों से अधिक समय से अलईपुरा, तेलियाना फाटक होते हुए सरैया स्थित कर्बला तक जाता रहा है। लेकिन अंडरपास निर्माण के बाद तेलियाना रेलवे फाटक बंद होने से यह परंपरागत मार्ग प्रभावित हुआ है।

वैकल्पिक मार्ग को बताया जोखिमपूर्ण

उन्होंने बताया कि वर्तमान में ताजियों के लिए कज्जाकपुरा फ्लाईओवर का वैकल्पिक मार्ग दिया गया है, लेकिन उसकी ऊंचाई अधिक होने के कारण बड़े ताजियों को ले जाना कठिन और जोखिमपूर्ण है। साथ ही धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भी कुछ अंजुमनों द्वारा इस मार्ग पर आपत्ति जताई जा रही है।

“मानवीय दृष्टिकोण से विशेष अनुमति दी जाए”

चौबे ने कहा कि यह जुलूस हर वर्ष एक बार ही निकलता है, इसलिए रेलवे प्रशासन से समन्वय स्थापित कर तेलियाना फाटक को सीमित समय के लिए खोलने की व्यवस्था की जाए। इससे न केवल पुरानी परंपरा बनी रहेगी, बल्कि धार्मिक भावनाओं और सामाजिक सौहार्द का भी सम्मान होगा।

Advertisement

प्रशासन से सकारात्मक निर्णय की अपील

उन्होंने प्रशासन से सभी पक्षों से संवाद कर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की, ताकि मुहर्रम के अवसर पर कदीमी ताजियों को उनके पारंपरिक मार्ग से कर्बला तक ले जाने में कोई बाधा न आए और शहर की गंगा-जमुनी तहजीब अक्षुण्ण बनी रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page