बलिया
किशोरी बरामद, आरोपी की तलाश जारी
तीन दिन बाद पुलिस ने सकुशल बरामद की नाबालिग
बैरिया (बलिया)। रेवती थाना क्षेत्र के दलछपरा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी को लेकर फरार हुए युवक के मामले में पुलिस ने तीन दिन बाद किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। हालांकि आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।
पहले भी हो चुकी थी घटना
किशोरी के पिता की तहरीर के अनुसार, गांव निवासी गोलू राम 20 जून को उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इससे पहले भी वह 24 मई को किशोरी को लेकर गया था, लेकिन बाद में वह घर लौट आई थी।
बस स्टैंड से हुई बरामदगी
पुलिस ने 23 जून की देर शाम बैरिया बस स्टैंड से किशोरी को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
रेवती थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
