Connect with us

वाराणसी

शिवपुर थाने का वांछित आरोपी फरार, कोर्ट ने धारा 84 बीएनएसएस के तहत आदेश जारी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज

वाराणसी। थाना शिवपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 0412/2022 धारा 471, 468, 467, 406, 420 एवं 419 भादवि से जुड़े वांछित अभियुक्त विन्ध्याचल उर्फ नितेश कुमार पुत्र लुच्छूराम, निवासी मल्लुपुर थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध माननीय न्यायालय सिविल जज (जू0डि0)/न्यायिक मजिस्ट्रेट FTC-14, वाराणसी द्वारा 18 मई 2026 को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 84 के अंतर्गत आदेश पारित किया गया है।

पैतृक आवास पर नहीं मिला आरोपी

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उपनिरीक्षक शैलेंद्र सोनकर पुलिस टीम के साथ अभियुक्त के आजमगढ़ स्थित पैतृक आवास पहुंचे। वहां आरोपी उपस्थित नहीं मिला।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि विन्ध्याचल उर्फ नितेश कुमार कई वर्षों से घर पर नहीं रह रहा है और उसका वर्तमान में कोई पता नहीं है।

सार्वजनिक स्थलों पर दी गई जानकारी

पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेश के तहत अभियुक्त के मकान, ग्राम पंचायत भवन एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चस्पा किया और मुनादी भी कराई गई।

Advertisement

इस दौरान ग्राम प्रधान शेषनाथ यादव ने लिखित रूप से पुष्टि की कि आरोपी लंबे समय से गांव से अनुपस्थित है और उसका कोई सुराग नहीं है।

आरोपी को जल्द कोर्ट में पेश करने की अपील

पुलिस ने परिजनों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि अभियुक्त को शीघ्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया, तो न्यायालय के आदेश के क्रम में आगे कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page