मिर्ज़ापुर
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोन मंडल में भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने किया योग
पुरजागिर गांव में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों, युवाओं व वरिष्ठ नागरिकों ने लिया भाग
योग को दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ जीवन अपनाने का किया आह्वान
मीरजापुर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर विधानसभा क्षेत्र के कोन मंडल अंतर्गत पुरजागिर गांव स्थित डॉ. टमटम के हॉस्पिटल में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता मनोज जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने सभी प्रतिभागियों के साथ विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज भारत की यह प्राचीन परंपरा पूरे विश्व में अपनाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि योग आज करोड़ों लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है। हम सभी को अपनी दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए, जिससे हम शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं निरोग रह सकें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उमेश तिवारी ने की। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तर मौर्य, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह, मनोज दुबे, जिला कार्यालय मंत्री, कार्यक्रम संयोजक एवं मंडल उपाध्यक्ष लवकुश दुबे, जिला कार्यसमिति सदस्य इंद्रपति सिंह, विनय सिंह, अंकुर दुबे, मंडल महामंत्री डॉ. जटाशंकर मौर्य, शिव प्रकाश सिंह, राजेश बिंद, मनोज सोनकर, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, ईश्वर चंद दुबे, अभिषेक यादव, सतीश सिंह, हरभजन गुप्ता, राहुल सोनकर, संजय सिंह, चंद्रेश शुक्ल, डॉ. धीरज दुबे, डॉ. नीरज दुबे, आजाद सिंह, समर बहादुर सिंह, संदीप यादव, मोनू उपाध्याय, मुनीब यादव, सत्य नारायण प्रजापति, गुलाब सेठ, अमरेश पांडेय, दीपक पांडेय, सचिन पांडेय, बड़कू पांडे, धनंजय, संजय गुप्ता, अशोक गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
