Connect with us

मिर्ज़ापुर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जीआईसी मैदान में सामूहिक योगाभ्यास

Published

on

Loading...
Loading...

मंत्री आशीष पटेल, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने किया योग

एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन हुआ प्रसारित

मीरजापुर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज महुवरिया मैदान में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री आशीष पटेल, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

योग कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह “विनीत सिंह”, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, मझवा विधायक सुचिस्मिता मौर्या, छानबे विधायक रिंकी कोल, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, चेयरमैन सहकारिता जगदीश सिंह पटेल, परियोजना निदेशक डीआरडीए धरमजीत सिंह, आयुर्वेदिक अधिकारी श्रीकांत रजक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Advertisement

इस अवसर पर सूचना विभाग द्वारा एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कोलकाता में आयोजित योग कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा झांसी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया। उपस्थित लोगों ने दोनों नेताओं के विचारों को सुना और योग को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया।

कार्यक्रम का समापन स्वस्थ एवं निरोग समाज के निर्माण के संकल्प के साथ किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page