Connect with us

गाजीपुर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन मैदान में होगा सामूहिक योगाभ्यास

Published

on

Loading...
Loading...

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर करेंगे कार्यक्रम में सहभागिता

गाजीपुर | 20 जून 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को प्रातः 6 बजे से रिजर्व पुलिस लाइन मैदान, गाजीपुर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।

योग दिवस पर जुटेंगे विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि

योग दिवस कार्यक्रम में जनपद के समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न फाउंडेशन, संस्थानों एवं एसोसिएशनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके साथ ही विद्यालयों के स्कूली बच्चे भी योगाभ्यास में भाग लेकर योग के प्रति जागरूकता का संदेश देंगे।

ओम प्रकाश राजभर रहेंगे मुख्य अतिथि

Advertisement

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं ओम प्रकाश राजभर प्रातः 6:20 बजे रिजर्व पुलिस लाइन परिसर पहुंचकर योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

मीडिया प्रतिनिधियों से सहभागिता की अपील

जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने जनपद के सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे कार्यक्रम कवरेज हेतु प्रातः 6 बजे तक रिजर्व पुलिस लाइन मैदान पहुंचें।

उन्होंने सभी नागरिकों से भी योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील करते हुए कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाने और कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सहयोग महत्वपूर्ण है।

स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का संदेश

Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। योग दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न स्थानों पर भी योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page