Connect with us

गाजीपुर

ग्रेट निकोबार बचाने को कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

राहुल गांधी के निर्देश पर आदिलाबाद में अभियान का शुभारंभ

मोहम्मदाबाद (गाजीपुर)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के निर्देश एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ग्रेट निकोबार द्वीप समूह के संरक्षण के समर्थन में देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। मोहम्मदाबाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम सभा आदिलाबाद चौराहा के समीप अभियान की शुरुआत हुई।

पर्यावरण और आदिवासी अधिकारों की रक्षा का मुद्दा

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ग्रेट निकोबार द्वीप समूह अपनी समृद्ध जैव विविधता, घने वनों, प्राकृतिक संसाधनों और आदिवासी समुदायों की सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। उनका आरोप है कि वर्तमान में इस क्षेत्र को कॉर्पोरेट हितों के लिए विकसित करने की योजनाएं पर्यावरणीय संतुलन और स्थानीय जनजातीय समुदायों के अस्तित्व के लिए खतरा बन सकती हैं।

जनजागरण के माध्यम से सरकार तक पहुंचाई जाएगी आवाज

वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से देशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाकर आम जनता की राय और चिंताओं को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

लोगों ने बढ़-चढ़कर किया समर्थन

अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण और आदिवासी हितों के समर्थन में हस्ताक्षर किए। उपस्थित लोगों ने ग्रेट निकोबार की जैव विविधता तथा वहां के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प भी लिया।

Advertisement

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मोहम्मदाबाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार दुबे, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इरफान खान, ब्लॉक उपाध्यक्ष मिर्जा रागिब बेग, मीडिया प्रभारी डॉ. तारिक अजीज, वसीम राजा, सुरेश पासवान, आलोक कुशवाहा, रविंद्र पाल, महमूद आलम, वीरेंद्र चौधरी, राजेश यादव, जफर खान, दौलत प्रजापति सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page