Connect with us

गाजीपुर

मटुकपुर के पास ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

दुल्लहपुर स्टेशन से दो किलोमीटर दूर हुआ हादसा, पहचान नहीं हो सकी

दुल्लहपुर (गाजीपुर)। दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन से लगभग दो किलोमीटर दूर मटुकपुर के पास गुरुवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। देर रात तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।

मालगाड़ी की चपेट में आने की आशंका

जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 10:20 बजे हुई। मृतक ने पीले रंग का हाफ चड्डा और सफेद रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। उसकी उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है तथा वह पतले-दुबले शरीर का था।

दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर राजेश प्रसाद ने बताया कि प्राप्त मेमो के अनुसार व्यक्ति की मौत मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई है।

Advertisement

शरीर पर मिले चोट के निशान

स्टेशन मास्टर के अनुसार मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं, लेकिन शरीर का कोई अंग कटा हुआ नहीं पाया गया। इससे आशंका जताई जा रही है कि वह आसपास के किसी गांव का निवासी हो सकता है।

पुलिस शिनाख्त में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही दुल्लहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है।

लोगों से पहचान में सहयोग की अपील

पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति का परिजन या परिचित लापता हो तो संबंधित थाने या पुलिस से संपर्क कर जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया जा सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page