Connect with us

गाजीपुर

अस्पताल परिसर में पानी पीने को लेकर विवाद, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

धामूपुर स्थित सरकारी अस्पताल का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच

दुल्लहपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के शहीद वीर अब्दुल हमीद धामूपुर स्थित सरकारी अस्पताल परिसर में पानी पीने को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गेट बंद करने की बात पर हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार धामूपुर निवासी कलपतीया देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 18 जून की शाम करीब 7:30 बजे उनका पुत्र आकाश अस्पताल परिसर में स्थापित आरओ मशीन से पानी पीने गया था। पानी पीने के बाद गेट बंद न करने की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि अस्पताल में तैनात डॉ. अर्चना देवी, निखिल तथा अन्य परिजनों ने आकाश के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडा, पाइप और ईंट से मारपीट की।

बीच-बचाव करने पहुंची युवती को भी पीटा

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची कलपतीया देवी की पुत्री रानी के साथ भी मारपीट की गई, जिससे दोनों को चोटें आईं। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

Advertisement

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

दुल्लहपुर पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर डॉ. अर्चना देवी समेत चार लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उपनिरीक्षक को सौंपी गई जांच

मामले की जांच उपनिरीक्षक प्रेम प्रकाश पांडेय को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page