Connect with us

गाजीपुर

मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च व ड्रोन निगरानी की तैयारी

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट: धर्मेंद्र मिश्रा

सादात। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार शाम जखनियां एसडीएम अतुल कुमार एवं सैदपुर क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी ने भारी पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

अधिकारियों ने मुहर्रम जुलूस के निर्धारित मार्गों का निरीक्षण करते हुए संवेदनशील स्थानों की स्थिति पर विशेष नजर रखी। पिछले दो वर्षों में जुलूस के दौरान पत्थरबाजी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम, सीओ एवं सादात थानाध्यक्ष पन्नेलाल यादव ने जुलूस मार्गों पर साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और बिजली के तारों की स्थिति की समीक्षा की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान प्रमुख स्थानों और छतों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी तथा पूरे आयोजन पर ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।

Advertisement

अधिकारियों ने स्थानीय दुकानदारों एवं नागरिकों से संवाद कर सहयोग की अपील की और भरोसा दिलाया कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। एसडीएम अतुल कुमार ने कहा कि त्योहार सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक हैं तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या शांति भंग करने के प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं, सीओ रामकृष्ण तिवारी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की। नगरवासियों ने भी प्रशासन को मुहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग का आश्वासन दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page