Connect with us

गाजीपुर

यूपी बोर्ड मूल्यांकन परीक्षकों के पारिश्रमिक भुगतान का रास्ता साफ

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर जिले को यात्रा व्यय एवं पारिश्रमिक मद में 1.57 करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित

पांचों मूल्यांकन केंद्रों पर भुगतान प्रक्रिया शुरू, लंबे समय से इंतजार कर रहे परीक्षकों को मिलेगी राहत

नंदगंज-गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में लगे परीक्षकों के यात्रा व्यय और पारिश्रमिक भुगतान के लिए बजट जारी कर दिया है। परिषद के वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी बिक्रम सिंह द्वारा 17 जून को जारी आदेश के तहत प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए लगभग 59 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

गाजीपुर जनपद के पांचों मूल्यांकन केंद्रों के लिए कुल 4,14,444 रुपये यात्रा व्यय तथा 1,53,15,807 रुपये पारिश्रमिक भुगतान हेतु बजट स्वीकृत किया गया है। बजट जारी होने के बाद मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों और परीक्षकों को शीघ्र भुगतान मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

जारी आवंटन के अनुसार राजकीय सिटी इंटर कॉलेज, गाजीपुर को यात्रा व्यय मद में 1,40,000 रुपये तथा पारिश्रमिक भुगतान के लिए 14,71,970 रुपये आवंटित किए गए हैं। अष्ट शहीद इंटर कॉलेज, मोहम्मदाबाद को 65,460 रुपये यात्रा व्यय और 49,20,033 रुपये पारिश्रमिक, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गाजीपुर को 97,682 रुपये यात्रा व्यय एवं 19,51,782 रुपये पारिश्रमिक प्रदान किया गया है।

Advertisement

इसी प्रकार शिवपूजन इंटर कॉलेज, मलसा को 44,622 रुपये यात्रा व्यय और 17,51,065 रुपये पारिश्रमिक तथा शहीद स्मारक इंटर कॉलेज, नंदगंज को 66,680 रुपये यात्रा व्यय एवं 49,49,870 रुपये पारिश्रमिक के लिए बजट आवंटित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि बजट जारी होने में हो रहे विलंब को लेकर परीक्षकों में लगातार नाराजगी बढ़ रही थी। अब बजट प्राप्त होने के बाद संबंधित मूल्यांकन केंद्रों ने भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है, जिससे लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे परीक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page