गाजीपुर
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह आज गाजीपुर के एक दिवसीय दौरे पर
स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, प्रदर्शनी उद्घाटन और विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में होंगे शामिल
विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता के साथ प्रगति पथ यात्रा का भी करेंगे भ्रमण
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह गुरुवार, 18 जून 2026 को जनपद गाजीपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न संगठनात्मक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह प्रातः 9:20 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से प्रस्थान कर 10:30 बजे पवहारी बाबा आश्रम, कुर्था पहुंचेंगे। यहां वह स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में भाग लेंगे।
‘मां के नाम एक पेड़’ अभियान में करेंगे पौधारोपण
स्वच्छता अभियान के उपरांत पूर्वाह्न 11:00 बजे “मां के नाम एक पेड़” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण करेंगे। इसके बाद वह लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह पहुंचेंगे, जहां कुछ समय विश्राम करेंगे।
प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
अपराह्न 12:00 बजे राइफल क्लब पहुंचकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
प्रबुद्ध जनों की बैठक में होंगे शामिल
इसके बाद अपराह्न 12:30 बजे रोडवेज के पास स्थित अग्रवाल पैलेस में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन के अंतर्गत प्रबुद्ध जनों की बैठक में भाग लेंगे और उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे।
प्रगति पथ यात्रा का करेंगे भ्रमण
कार्यक्रमों की श्रृंखला में अपराह्न 2:00 बजे प्रगति पथ यात्रा के अंतर्गत रेल एवं रोड ब्रिज का भ्रमण भी प्रस्तावित है।
