गाजीपुर
लोजपा रामविलास की प्रदेश कार्यकारिणी समीक्षा बैठक संपन्न
35 नए कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की पार्टी सदस्यता, संगठन विस्तार पर जोर
मनिहारी (गाजीपुर)। मनिहारी ब्लॉक क्षेत्र के हंसराजपुर बाजार स्थित मालती भवन में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रदेश कार्यकारिणी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, सदस्यता अभियान, पार्टी की नीतियों तथा आगामी चुनावों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान 35 नए कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाकर संगठन से जोड़ा गया।
कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय करने पर बल
बैठक में उपस्थित प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने संगठनात्मक मजबूती और जनहित के मुद्दों पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को समर्पित भाव से कार्य करना होगा। आगामी चुनावों को देखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया गया।

नए सदस्यों का किया स्वागत
मनिहारी ब्लॉक अध्यक्ष अभिनंदन वर्मा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी का लगातार बढ़ता जनाधार इस बात का संकेत है कि जनता पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर भरोसा जता रही है। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाने की अपील
प्रदेश अध्यक्ष रामभुवन गहलौत ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी शक्ति उसका मजबूत संगठन होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
प्रदेश सहसचिव सजेन्द्र यादव, प्रदेश संगठन सचिव दीपक पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष निलेश कुमार तथा वाराणसी मंडल अध्यक्ष मुकदर अंसारी ने भी संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को और गति देने पर जोर दिया।
पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
बैठक में आगामी चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजाद कुमार सिंह, चंदौली एवं वाराणसी के जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव अनिल पासवान, जिला सचिव पवन सिंह, करंडा ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद यादव, सैदपुर विधानसभा अध्यक्ष इंद्रजीत चौबे, जिला सचिव आशीष कुमार, जंगीपुर विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
