Connect with us

गाजीपुर

सादात ब्लॉक मुख्यालय पर तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

सादात (गाजीपुर)| सादात ब्लॉक मुख्यालय पर तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। रविवार को खंड विकास अधिकारी डॉ. सरजीत सिंह की अध्यक्षता में मेले का शुभारंभ हुआ। मेले का उद्देश्य आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उन्हें योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना रहा।

कई विभागों ने लगाए जागरूकता स्टॉल

शिविर में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पोषण विभाग, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, एनआरएलएम, विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग एवं लघु सिंचाई विभाग सहित विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योजनाओं की जानकारी देकर लाभार्थियों को उनसे जोड़ने का प्रयास किया।

Advertisement

बेसिक शिक्षा विभाग का स्टॉल रहा आकर्षण का केंद्र

त्रिदिवसीय मेले में बेसिक शिक्षा विभाग सादात द्वारा आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक स्टॉल लगाया गया। स्टॉल पर विद्यालयों में संचालित नवाचारी शिक्षण गतिविधियों, निपुण भारत मिशन के तहत किए जा रहे प्रयासों तथा बच्चों के अधिगम स्तर को बेहतर बनाने के लिए अपनाई जा रही शिक्षण विधियों का प्रदर्शन किया गया।

शिक्षकों ने टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री), गतिविधि आधारित शिक्षण और भाषा व गणितीय दक्षताओं के विकास से संबंधित विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए, जिन्हें लोगों ने सराहा।

छात्र-छात्राओं ने भी दिखाई प्रतिभा

मेले में मीना मंच की नोडल सुमन चौहान, सुगमकर्ता सावित्री यादव, नोडल संकुल शिक्षक अवनी कुमार, नोडल शिक्षक संजय बर्नवाल, एआरपी रविन्द्र प्रताप एवं राजन गुप्ता ने सक्रिय सहभागिता निभाई। वहीं कंपोजिट विद्यालय मजुई की छात्राएं रोशनी यादव और नाजिया ने भी अपनी प्रस्तुति से लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

शिक्षकों की कम उपस्थिति बनी चर्चा का विषय

Advertisement

मेले के दौरान शिक्षा विभाग की ओर से सीमित उपस्थिति भी चर्चा का विषय रही। पांच एआरपी में से केवल एक एआरपी तथा कुछ चुनिंदा शिक्षकों की मौजूदगी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने इसे विभागीय उदासीनता बताते हुए भविष्य में अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page